WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2024 और एग्जाम पैटर्न हुआ जारी UPSSSC Forest Guard Syllabus in Hindi 2024

UPSSSC Forest Guard Syllabus in Hindi 2024: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस नोटिफिकेशन में 709 पदों पर उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा का आयोजन होने वाला है। अगर आप इस परीक्षा में अपना चयन करवाना है, तो आपको UPSSSC Forest Guard Syllabus 2024 और एग्जाम पैटर्न को जरुर देखना चाहिए।

UPSSSC Forest Guard Syllabus in Hindi 2024

इस नोटिफिकेशन में UP Forest Guard Syllabus 2024 को भी जारी कर दिया था इस लेख में हम आपको विस्तार पूर्वक UPSSSC Forest Guard Syllabus in Hindi के बारे में समझने वाले हैं। और सिलेबस को डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक भी देने वाले हैं।

UPSSSC Forest Guard Syllabus in Hindi 2024

उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजित जल्द ही होने वाले है। इसलिए अपनी तैयारी को धार देने के लिए सिलेबस को जरूर पढ़ें क्योंकि सिलेबस हर परीक्षा का महत्वपूर्ण होता है। सिलेबस से यह अंदाजा लगा सकते हैं। कि एग्जाम में कौन-कौन से टॉपिक आने वाले है, और उसी के अनुसार अपनी तैयारी आगे बढ़ा सकते हैं।

भर्ती का नामउत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2024
भर्ती संगठनउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामफॉरेस्ट गार्ड Forest Guard
पदों की संख्या709
प्रश्नों की संख्या100
समय120 मिनट
अंकन योजना1 अंक
नकारात्मक अंकन0.25 अंक
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Forest Guard Selection Process

UPSSSC Forest Guard की चयन प्रक्रिया में 5 भाग होते है। जिसमे सफल होना अनिवार्य हैं।

  1. Written Exam लिखित परीक्षा
  2. Physical Measurement Test (PMT) शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी)
  3. Physical Efficiency Test (PET) शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  4. Document Verification दस्तावेज़ सत्यापन
  5. Medical Exam चिकित्सा परीक्षा

इन सभी चरणों से गुजरने के बाद केवल 709 ही उमीदवार UPSSSC Forest Guard के लिए Selection होने वाला हैं।

UPSSSC Forest Guard Exam Pattern 2024

  • उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए एक पेपर होने वाला है।
  • जिसमे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आयेगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • यदि कोई प्रश्न का उतर गलत दे दिया तो 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
  • प्रश्न पत्र को हल करने के लिये 120 मिनट यानी 2 घंटा मिलेगी।
  • पेपर कुल 4 सेक्शन में बांटा होगा।
भागप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
Reasoning (विषयगत ज्ञान)5050
General Knowledge /Current Affairs (प्रारम्भिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान)1515
Quantitative Aptitude (कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान)1515
Computer Awareness (उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी)2020
कुल100100

UPSSSC Forest Guard Syllabus 2024

उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती काफी कठिन होती है। अगर आपको उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की तैयारी करनी है। तो आपको UP Forest Guard Syllabus 2024 को जरुर देखना चाहिए क्योंकि सिलेबस को देखने से आपको कुछ हद तक यह अंदाजा लग जाता है, कि आपको कितना पढ़ना है।

और कौन-कौन सा टॉपिक छोड़ना है, जिससे पढ़ाई काफी आसान हो जाएगी नीचे उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस को विस्तार पूर्वक समझाया गया है। जो कि उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2024 के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

UPSSSC Forest Guard Syllabus in Hindi 2024 Topic Wise

भाग-1 (विषयगत ज्ञान)

  • राष्ट्रीय उद्यान एवं पक्षी विहार
  • आरक्षित वन और संरक्षित वन
  • हाथी और टाइगर रिजर्व
  • हमारा पर्यावरण एवं पारिस्थितिक संतुलन (परितंत्र एवं इसके संघटक, आहार श्रृंखला एवं जाल, ओजोन परत तथा इसका अपक्षय, कचरा प्रबन्धन)
  • जलवायु परिवर्तन एवं जलवायु संरक्षण
  • मृदा और आर्द्रता संरक्षण
  • वनीकरण और कृषि वानिकी
  • वन आपदाओं की चुनौतियाँ और रोकथाम
  • वन उपज
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष
  • वन पर्यावरण और उसके लाभ
  • वन एवं वन्य जीव संरक्षण
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में चनों का योगदान
  • वन पारिस्थितिकी
  • भारतीय कृषि प्रणाली और फसल चक्र

भाग-2 (प्रारम्भिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान)

  • गणित प्रतिशतता, लाभ-हानि, साधारण व्याज, औसत, वास्तविक संख्याएं, लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य, बुनियादी ज्यामिति आकृतियों का क्षेत्रफल एवं परिधि, वर्गीकृत आँकड़ों का माध्य, माध्यिका तथा बहुलक ।
  • जीव विज्ञान जैव प्रक्रम (पोषण, श्वसन, वहन, उत्सर्जन), नियंत्रण एवं समन्वय (जन्तु तंत्रिका तंत्र, मानव मस्तिष्क, पादपों में समन्वय, जन्तुओं में हार्मोन), जीव जनन (एकल जीवों में प्रजनन की विधि, मानव में लैंगिक जनन, पुष्पों में लैंगिक जनन), अनुवांशिकता।

भाग-3 (कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान)

  • कम्प्यूटर, सूचना तकनीकी इन्टरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग
  • निम्नलिखित बिन्दुओं सम्बन्धी सामान्य ज्ञान
    • हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर
    • इनपुट एवं आउटपुट
    • इन्टरनेट प्रोटोकॉल/आई० पी० एड्रेस
    • आई ० टी० गैजेट एवं उनका अनुप्रयोग
    • ई-मेल आई ० डी० को बनाना एवं ई-मेल का प्रयोग/संचालन
    • प्रिंटर, टेबलेट एवं मोबाइल का संचालन
    • वर्ड प्रोसेसिंग (MS-word ) एवं ऐक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्व
    • ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेस
  • डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग
  • भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा
  • कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इन्टरनेट ऑफ थिंग्स) तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ आदि।

भाग-4 (उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी)

प्रश्न पत्र के इस भाग से उम्मीदवारों से उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन तथा समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियाँ आदि पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।

Syllabus Direct Link

!!..आपको सफलता मिले..!!

WhatsApp Group Join Now
telegram Group Join Now

Leave a Comment