WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Police Constable Syllabus 2024 – SSC Constable (Executive) Male-Female Delhi Police Constable Syllabus in Hindi 2024

SSC Constable (Executive) Male-Female Delhi Police Constable Syllabus in Hindi 2024: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस नोटिफिकेशन में 7547 पदों पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का आयोजन होने वाला है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए पुरुषों के लिए हेतु पद 5056 है। और महिलाओं के लिए 2491 पद रखे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक किए गए थे।

Delhi Police Constable Syllabus in Hindi 2024

इस नोटिफिकेशन में Delhi Police Constable Syllabus 2024 को भी जारी कर दिया था इस लेख में हम आपको विस्तार पूर्वक Delhi Police Constable Syllabus in Hindi के बारे में समझने वाले हैं। और सिलेबस को डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक भी देने वाले हैं।

Table of Contents

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2024 का सिलेबस क्या है

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से 5 दिसंबर के मध्य आयोजित की जाएगी इसलिए अपनी तैयारी को धार देने के लिए सिलेबस को जरूर पढ़ें क्योंकि सिलेबस हर परीक्षा का महत्वपूर्ण होता है। सिलेबस से यह अंदाजा लगा सकते हैं। कि एग्जाम में कौन-कौन से टॉपिक आने वाले है, और उसी के अनुसार अपनी तैयारी आगे बढ़ा सकते हैं।

भर्ती का नामदिल्ली पुलिस भर्ती 2024
भर्ती संगठनकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नामकांस्टेबल कार्यकारी Constable Executive (Male and Female)
पदों की संख्या7547
प्रश्नों की संख्या100
समय90 मिनट
अंकन योजना1 अंक
नकारात्मक अंकन0.25 अंक
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति (पीई), माप योग्यता परीक्षण (एमटी)
आधिकारिक वेबसाइटssc.nic.in

Delhi Police Constable Executive Selection Process

SSC Delhi Police Constable (Executive) पुरुष और महिलाओ की चयन प्रक्रिया में 3 भाग होते है। जिसमे सफल होना अनिवार्य हैं।

  1. Computer Based Test (CBT) कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  2. Physical Endurance (PE) शारीरिक सहनशक्ति (पीई)
  3. Measurement Ability Test (MT) माप योग्यता परीक्षण (एमटी)

इन सभी चरणों से गुजरने के बाद केवल 7547 ही उमीदवार Delhi Police Constable Executive के लिए Selection होने वाला हैं।

Delhi Police Constable Exam Pattern 2024

  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा CBT यानि कंप्यूटर पर ली जाएगी।
  • परीक्षा का 1 पेपर होने वाला है।
  • जिसमे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आयेगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • यदि कोई प्रश्न का उतर गलत दे दिया तो 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • CBT हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
  • प्रश्न पत्र को हल करने के लिये 90 मिनट यानी 1 घंटा 30 मिनट मिलेगी।
  • पेपर कुल 4 सेक्शन में बांटा होगा। इसमें रीजनिंग एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेट एप्टीट्यूड, कंप्यूटर अवेयरनेस से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेगे।
भागप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
Reasoning (तर्क)2525
General Knowledge /Current Affairs (सामान्य ज्ञान/समसामयिक मामले)5050
Quantitative Aptitude (मात्रात्मक रूझान)1515
Computer Awareness (कंप्यूटर जागरूकता)1010
कुल100100

Delhi Police Constable Syllabus 2024

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया जाता है। इसलिए इस भर्ती हेतु लाखों उम्मीदवारों का आवेदन होता है। इसलिए इसकी परीक्षा भी काफी कठिन होती है। अगर आपको दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी करनी है। तो आपको एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2024 को जरुर देखना चाहिए क्योंकि सिलेबस को देखने से आपको कुछ हद तक यह अंदाजा लग जाता है, कि आपको कितना पढ़ना है।

और कौन-कौन सा टॉपिक छोड़ना है जिससे पढ़ाई काफी आसान हो जाएगी नीचे पुलिस कांस्टेबल सिलेबस को विस्तार पूर्वक समझाया गया है। जो कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Delhi Police Constable Syllabus in Hindi Topic Wise

सामान्य ज्ञान / समसामयिक विषय:- इस घटक के प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के परिवेश की सामान्य जानकारी की जांच करना होगा। सामयिक घटनाओं और दिन-प्रतिदिन के अवलोकन के ऐसे मामलों के ज्ञान एवं उनके वैधानिक पहलू संबंधी अनुभव की जांच करने हेतु भी प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसकी जानकारी की अपेक्षा किसी शिक्षित व्यक्ति से की जा सकती हैं।

इस परीक्षा में भारत और उसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेषकर खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आथिर्क परिदृश्य, सामान्य राज्य व्यवस्था, भारतीय संविधान, वैज्ञानिक अनुसंधान इत्यादि से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे। ये इस प्रकारके प्रश्न होंगे कि उनके लिए किसी भी विषय के विशेष अध्ययन की आवश्यकता नही हैं।

  • जीव विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • सामान्य विज्ञान
  • सामयिकी

तर्कशक्ति:- सैद्धान्तिक रूप से गैर-शाब्दिक प्रकार के प्रश्नों के माध्यम से विश्लेषणात्मक अभिरुचि देखने और प्रतिरूपों में भिन्ता करने की योग्यता आंकी जाएगी। इस घटक में सादृश्यों, समानताओं तथा अंतरों, स्थानिक कल्पना, स्थानिक अभिविन्यास, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्क एवं आकृति संबंधी वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-शाब्दिक श्रृंखला, कोडिंग एवं डिकोडिंग इत्यादि पर प्रश्नों को शामिल किया जा सकता हैं।

संख्यात्मक योग्यता:- इस प्रश्नपत्र में संख्या प्रणाली से संबंधित समस्याओं, पूर्णांकों का अभिकलन, दशमलव और भिन्न तथा संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाए, प्रतिशतता अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ-हानि, छूट, क्षेत्रमिति, समय और दूरी, अनुपात और समय, समय और कार्य, आदि से संबंधित प्रश्न शामिल किए जाएंगे।

कंप्यूटर फंडामेंटल, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू और वेब ब्राउजर आदि:- वर्ड प्रोसेसिंग (वर्ड प्रोसेसिंग प्रारंभिक दस्तावेज को खोलना और बंद करना, पाठ लेखन, पाठ का प्रारूपण करना और इसे प्रस्तुत करने संबंधी विशेषताएं) संबंधी तत्व। एमएस एक्सेल (स्प्रेड शीट के तत्व, सेल का संपादन, फंक्शन और फॉर्मूले, संचार (ई-मेल की मूल बातें, ईमेल भेजना और प्राप्त करना और इससे संबंधित कार्य इंटरनेट, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू और वेब ब्राउजर (इंटरनेट, इंटरनेट पर सेवाएं, यूआरएल, एचटीटीपी, एफटीपी, बेब साइट, ब्लॉग, वेब ब्राउजिंग सॉफ्टवेयर, सर्च इंजन, चैट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ई-बैंकिंग)।

Syllabus Direct Link

FAQs Delhi Police Syllabus PDF in Hindi 2024

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में कितने विषय होते हैं?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 4 विषयों से प्रश्न पूछे जायेगे इनमें रीजनिंग एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेट एप्टीट्यूड, कंप्यूटर अवेयरनेस विषय सामिल हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में कितने पेपर होते हैं?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए एक ही पेपर होता हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती कब निकलेगी 2024

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2024 में निकली थी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का पेपर कब होगा 2024

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का पेपर 14 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के मध्य SSC द्वारा आयोजित किया जायेगा।

क्या दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए पुरुष उम्मीदवारों को LMD की ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें?

अपना ध्यान पढाई में लगाये और अपने नोट्स बनाएं इसके बाद इन नोट्स से ही तयारी करे।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?

यदि कोई प्रश्न का उतर गलत दे दिया तो 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एज लिमिट क्या है?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की एज लिमिट 18 से 25 साल हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की दौड़ कितने मिनट में होती है?

महिला और पुरुष के लिए दौड़ की लम्बी और समय अलग अलग है। इसकी जानकारी आप को BhawaniShankar.in पर मिल जाएगी।

!!..आपको सफलता मिले..!!

WhatsApp Group Join Now
telegram Group Join Now

1 thought on “Delhi Police Constable Syllabus 2024 – SSC Constable (Executive) Male-Female Delhi Police Constable Syllabus in Hindi 2024”

Leave a Comment